निवेशकों की चौतरफा लिवाली से गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 917 अंकों की छलांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2020 4:56 PM
मुंबई : बंबई शेयर का सेंसेक्स मंगलवार को 917 अंक की लंबी छलांग से अपने बजट पूर्व स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में स्थिरता से निवेशकों ने राहत की सांस ली. निवेशकों की चौतरफा लिवाली से बाजार में जोरदार उछाल आया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 917.07 अंक या 2.30 प्रतिशत […]
मुंबई : बंबई शेयर का सेंसेक्स मंगलवार को 917 अंक की लंबी छलांग से अपने बजट पूर्व स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में स्थिरता से निवेशकों ने राहत की सांस ली. निवेशकों की चौतरफा लिवाली से बाजार में जोरदार उछाल आया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 917.07 अंक या 2.30 प्रतिशत की छलांग के साथ 40,789.38 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 40,818.94 अंक का उच्चस्तर भी छुआ.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.75 अंक या 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 11,979.65 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक 7.97 फीसदी चढ़ गया. आईटीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे. वहीं, बजाज ऑटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही.
विश्लेषकों ने कहा कि जानलेवा कोरोना वायरस को काबू किये जाने के प्रयासों तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे.
ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 54.97 डॉलर प्रति बैरल पर था. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 71.22 प्रति डॉलर पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










