सेंसेक्स 208 अंक टूटा, ONGC को पांच फीसदी से अधिक का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 4:55 PM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 208 अंक टूटकर बंद हुआ. ऊर्जा, बिजली, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयर दबाव में रहे. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से फिसलकर 473 अंक तक के नुकसान में आ गया था. अंत में सेंसेक्स 208.43 अंक […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 208 अंक टूटकर बंद हुआ. ऊर्जा, बिजली, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयर दबाव में रहे. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से फिसलकर 473 अंक तक के नुकसान में आ गया था. अंत में सेंसेक्स 208.43 अंक या 0.50 फीसदी के नुकसान से 41,115.38 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 41,532.29 अंक का उच्चस्तर और 41,059.04 अंक का निचला स्तर छुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.95 अंक या 0.52 फीसदी के नुकसान से 12,106.90 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 5.13 फीसदी टूटा. इसके बाद एनटीपीसी, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर 1.86 फीसदी तक चढ़ गये.
विश्लेषकों का कहना है कि आम बजट से पहले ज्यादातर बड़े शेयर बिकवाली दबाव के चलते ‘सुधार’ प्रक्रिया में है. इसके अलावा, वैश्विक एजेंसियों द्वारा भारत के वृद्धि अनुमान को घटाने और कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुकूल नहीं रहने की वजह से भी घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है.
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में रहे. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.67 फीसदी के नुकसान से 64.16 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 प्रति डॉलर पर स्थिर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










