Airtel, Jio और Voda-Idea ने 5जी ट्रायल के लिए दिये आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2020 10:11 PM
नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण (5जी ट्रायल) के लिए आवेदन जमा किये हैं. दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एयरटेल ने देश में 5जी परीक्षण के लिए हुआवेई, जेडटीई, एरिक्सन और नोकिया के साथ हाथ मिलाया है, जबकि […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण (5जी ट्रायल) के लिए आवेदन जमा किये हैं. दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एयरटेल ने देश में 5जी परीक्षण के लिए हुआवेई, जेडटीई, एरिक्सन और नोकिया के साथ हाथ मिलाया है, जबकि जियो ने ट्रायल के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की है.
जानकार सूत्रों ने बताया कि वोडाफोन-आइडिया ने भी 5जी परीक्षण के लिए आवेदन किया है और उसने इसके लिए हुआवेई, जेडटीई, एरिक्सन और नोकिया के साथ भागीदारी की है. इस संबंध में भेजे गये ई-मेल का भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.
पिछले महीने दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि सरकार सभी दूरसंचार सेवाप्रदाताओं को 5जी नेटवर्क के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम देगी. सरकार की इस घोषणा से चीन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता हुआवेई को बड़ी राहत मिली थी, जिसे अमेरिका में प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










