ePaper

बाबा रामदेव की पतंजलि ने पहली छमाही में की रिकॉर्ड कमाई, कुल आमदनी 3,562 करोड़ पर पहुंची

Updated at : 20 Nov 2019 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा रामदेव की पतंजलि ने पहली छमाही में की रिकॉर्ड कमाई, कुल आमदनी 3,562 करोड़ पर पहुंची

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर महीने के दौरान रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. इसके साथ ही, कंपनी की कुल आमदनी अब आमदनी 3,562 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर महीने के दौरान रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. इसके साथ ही, कंपनी की कुल आमदनी अब आमदनी 3,562 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह किसी भी वित्त वर्ष में हुई अब तक की रिकॉर्ड आमदनी है. हालांकि, कंपनी का यह भी कहना है कि दो साल पहले लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) उसे को नुकसान ही हुआ है.

कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित पतंजलि आयुर्वेद को वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान 1,793 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 1769 करोड़ रुपये रही. पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 937 करोड़ रुपये थी. वहीं, जुलाई-सितंबर में यह 1576 करोड़ रुपये रही थी. हालांकि, कंपनी की ओर से मुनाफे का कोई भी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.

कंपनी के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया है कि पतंजलि आयुर्वेद अपने उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया में बदलाव कर उसे और बेहतर कर रही है. पिछले कुछ दिनों में जिन उत्पादों को पतंजलि खुद संभालती थी, अब उन्हें कई अन्य कंपनियों को सौंप दिया गया है. पतंजलि एफएमसीजी के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार भी करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola