ePaper

Moody''s ने 2019 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2% किया

Updated at : 23 Aug 2019 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Moody''s ने 2019 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2% किया

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2019 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है. पहले इसे 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था. कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भी वृद्धि दर के अनुमान को 0.6 प्रतिशत घटाकर 6.7 प्रतिशत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2019 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है. पहले इसे 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था.

कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भी वृद्धि दर के अनुमान को 0.6 प्रतिशत घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है. पहले इसके 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था.

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बयान में कहा कि कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था से एशियाई निर्यात प्रभावित हुआ है. इसके अलावा अनिश्चित वातावरण की वजह से भी निवेश पर असर पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola