नोकिया को 28.4 करोड़ यूरो का मुनाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2014 6:49 AM
नयी दिल्ली:फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने इस साल अप्रैल-जून की दूसरी तिमाही में 28.4 करोड़ यूरो का परिचालन मुनाफा कमाया है. नोकिया ने इस साल अप्रैल में अपना हैंडसेट कारोबार माइक्रोसाफ्ट को 7.2 अरब डॉलर में बेचा है. कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 1.2 करोड़ यूरो रहा था. जनवरी-मार्च, […]
नयी दिल्ली:फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने इस साल अप्रैल-जून की दूसरी तिमाही में 28.4 करोड़ यूरो का परिचालन मुनाफा कमाया है. नोकिया ने इस साल अप्रैल में अपना हैंडसेट कारोबार माइक्रोसाफ्ट को 7.2 अरब डॉलर में बेचा है.
कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 1.2 करोड़ यूरो रहा था. जनवरी-मार्च, 2014 की तिमाही के 24.2 करोड़ यूरो के परिचालन लाभ की तुलना में अप्रैल-जून तिमाही में इसमें 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री सात प्रतिशत घटकर 2.9 अरब यूरो रह गयी, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 3.1 अरब यूरो थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










