ePaper

शेयर मार्केट: तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्‍स फिर 26000 के पार

Updated at : 22 Jul 2014 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर मार्केट: तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्‍स फिर 26000 के पार

मुंबई: पिछले 6 दिनों से बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. आज भी बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्‍स 311 अंक की छलांग के साथ 26 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से सेंसेक्स ने एक बार फिर […]

विज्ञापन

मुंबई: पिछले 6 दिनों से बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. आज भी बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्‍स 311 अंक की छलांग के साथ 26 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से सेंसेक्स ने एक बार फिर 26,000 अंक का स्तर हासिल किया है. सेंसेक्‍स ने अब तक दूसरी बार 26,000 का आंकडा पार किया है.

मजबूत रूख के साथ खुलने के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 310.63 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढत के साथ 26,025.80 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले 7 जुलाई को सेंसेक्स 26,100.08 अंक पर बंद हुआ था. पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स 1,018 अंक या 2.3 प्रतिशत का लाभ दर्ज कर चुका है.

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 83.65 अंक या 1.09 प्रतिशत की बढत के साथ 7,767.85 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 7,773.85 अंक को भी छुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत चढा. इसके अलावे रिलायंस इंडस्टरीज, एचडीएफसी व टीसीएस के शेयर भी मजबूत रहे.

ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह वृहद आर्थिक संकेतकों में सुधार, मानसून की प्रगति व वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों से बाजार मजबूत हुआ.आइडिया सेल्युलर के सोमवार कोआए नतीजों व नियामक ट्राई द्वारा सभी श्रेणियों के स्पेक्ट्रम की भागीदारी की सिफारिश के बाद दूरसंचार कंपनियों के शेयर मांग में रहे. हालांकि ज्यादातर मिडकैप व स्मालकैप शेयर या तो स्थिर रख या गिरावट के साथ बंद हुए. अस्थायी आंकडों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 161.17 करोड रुपये के शेयर खरीदे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola