मर्डर केस में न्यूजीलैंड और गूगल आमने-सामने, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 5:01 PM
वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड और गूगल एक बार फिर एक हत्या के मामले को लेकर आमने-सामने हैं. न्यूजीलैंड की अदालत ने हत्या के एक मुकदमे के दौरान आरोपी का नाम नहीं जाहिर करने को लेकर निर्देश दिया था लेकिन एक गूगल न्यूज ईमेल में उसके नाम का जिक्र है. दरअसल, 22 वर्षीय ग्रेस मिलान की पिछले […]
वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड और गूगल एक बार फिर एक हत्या के मामले को लेकर आमने-सामने हैं. न्यूजीलैंड की अदालत ने हत्या के एक मुकदमे के दौरान आरोपी का नाम नहीं जाहिर करने को लेकर निर्देश दिया था लेकिन एक गूगल न्यूज ईमेल में उसके नाम का जिक्र है.
दरअसल, 22 वर्षीय ग्रेस मिलान की पिछले साल दिसंबर में ऑकलैंड पहुंचने के बाद हत्या कर दी गई थी. इस वारदात ने पूरे न्यूजीलैंड को हिला दिया था.
उल्लेखनीय है कि लोगों के बीच एक गूगल न्यूज ईमेल शेयर हुआ है जिसमें ग्रेस के आरोपी हत्यारे का नाम है. न्यूजीलैंड की अदालत ने उसका नाम नहीं जाहिर करने का निर्देश दिया था.
गूगल ने इसको लेकर इस सप्ताह कहा है कि उनकी कंपनी अपनी नीति में बदलाव की कोई जरूरत महसूस नहीं करती है क्योंकि विदेशों में इस घटना पर ढेर सारी खबरें की गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










