स्टेट बैंक का कर्ज होगा सस्ता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है. यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है. नयी दर शुक्रवार से ही प्रभावी हो गयी है. इस कटौती के बाद बैंक की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है. यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है. नयी दर शुक्रवार से ही प्रभावी हो गयी है. इस कटौती के बाद बैंक की एक साल के ऋण पर एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत फीसदी हो गयी है.
एसबीआई ने कहा, ”10 मई, 2019 से एमसीएलआर से जुड़े सभी कर्जों के ब्याज दर में पांच आधार अंक की कटौती की गयी है.” यह एक महीने में यह दूसरा मौका है जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है. आरबीआई की अप्रैल में जारी मौद्रिक नीति के बाद भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गयी थी.
बैंक ने कहा है कि शुक्रवार को एमसीएलआर में की गयी कटौती के बाद 10 अप्रैल, 2019 से अब तक गृह ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की कमी आई है. एसबीआई ने आरबीआई की मौद्रिक नीति में दर में परिवर्तन के प्रभाव को ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए एक मई से एक लाख रुपये से अधिक के कर्ज और ओवर ड्राफ्ट की दरों को रेपो दर से जोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










