ePaper

SBI की स्टडी - आजादी के बाद इस बार भारत में सबसे ज्यादा मतदान होने की संभावना

Updated at : 02 May 2019 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
SBI की स्टडी - आजादी के बाद इस बार भारत में सबसे ज्यादा मतदान होने की संभावना

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को भारत में आजादी के बाद से इस बार सबसे ज्यादा मतदान होने की संभावना जताई है. एसबीआई के अध्ययन के अनुसार लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों में मतदान प्रतिशत में मामूली वृद्धि से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को भारत में आजादी के बाद से इस बार सबसे ज्यादा मतदान होने की संभावना जताई है.

एसबीआई के अध्ययन के अनुसार लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों में मतदान प्रतिशत में मामूली वृद्धि से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया जा सकता है.

19 मई को सम्पन्न हो रहे कुल सात चरणों वाले आम चुनाव में करीब 90 करोड़ मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है. पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को होगा.

23 मई को मतगणना होगी. एसबीआई ईकोरैप की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद मतदान प्रतिशत 67 फीसदी दर्ज किया गया है. 2014 में यह 67.6 प्रतिशत था.

रिपोर्ट में कहा गया है, हमारा मानना है कि अगर मौजूदा रूझान जारी रहे तो इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मतदान प्रतिशत को पार कर सकता है. यह वास्तव में आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत होगा.

चार चरणों के चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ है, अगर शेष दो चरणों के चुनाव में एक प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ मतदान हुआ तो यह 1947 के बाद से देश में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola