हिताची पेमेंट्स सर्विसेज के एमडी नियुक्त किये गये रुस्तम ईरानी

नयी दिल्ली : हिताची पेमेंट सर्विसेज (हिताची पेमेंट) ने शुक्रवार को रुस्तम ईरानी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाने की घोषणा की. कंपनी ने बयान में कहा कि वे एमडी के अलावा नकदी कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की भी भूमिका निभायेंगे. कंपनी ने कहा कि ईरानी को कंपनी के निदेशक मंडल […]
नयी दिल्ली : हिताची पेमेंट सर्विसेज (हिताची पेमेंट) ने शुक्रवार को रुस्तम ईरानी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाने की घोषणा की. कंपनी ने बयान में कहा कि वे एमडी के अलावा नकदी कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की भी भूमिका निभायेंगे.
कंपनी ने कहा कि ईरानी को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया जायेगा. उनकी नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी होगी. इससे पहले लोनी एंटनी हिताची पेमेंट्स के एमडी थे. कंपनी ने कहा कि लोनी एक अप्रैल से हिताची पेमेंट्स के निदेशक मंडल के वाइस चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










