26 मार्च को 2,338 करोड़ रुपये के NPA की नीलामी करेगा SBI

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 2,337.88 करोड़ रुपये के छह गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) वाले खातों की 26 मार्च को नीलामी करेगा. बैंक की वेबसाइट पर डाले गये नोटिस के अनुसार, एसबीआई इन सभी खातों को 100 फीसदी नकद आधार पर बैंकों, संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी), गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों को […]
मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 2,337.88 करोड़ रुपये के छह गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) वाले खातों की 26 मार्च को नीलामी करेगा. बैंक की वेबसाइट पर डाले गये नोटिस के अनुसार, एसबीआई इन सभी खातों को 100 फीसदी नकद आधार पर बैंकों, संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी), गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों को बेचने का इरादा रखता है.
इसे भी देखें : 12 खातों से 1,325 करोड़ रुपये की ऐसे वसूली करेगा SBI
ये खाते इंडियन स्टील कॉरपोरेशन (बकाया ऋण 928.88 करोड़ रुपये), जय बालाजी इंडस्ट्रीज (859.33 करोड़ रुपये), कोहिनूर प्लैनेट कंस्ट्रक्शन (207.77 करोड़ रुपये), मित्तल कॉर्प (116.34 करोड़ रुपये), एमसीएल ग्लोबल स्टील (100.18 करोड़ रुपये), श्री वैष्णव इस्पात (82.52 करोड़ रुपये) और गति इन्फ्रास्ट्रक्चर (42.86 करोड़ रुपये) के हैं.
बैंक ने कहा कि मित्तल कॉर्प और श्री वैष्णव को छोड़कर अन्य खातों की नीलामी स्विस चैलेंज प्रणाली से की जायेगी. यह नीलामी 26 मार्च को होगी. पिछले सप्ताह बैंक ने 1,307.27 करोड़ रुपये के छह एनपीए खाते बिक्री के लिए पेश किये थे, जिनकी नीलामी 22 मार्च को की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




