ePaper

सरकार के दावों की हवा निकली, विकास दर में गिरावट पर बोले चिदंबरम

Updated at : 01 Mar 2019 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार के दावों की हवा निकली, विकास दर में गिरावट पर बोले चिदंबरम

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विकास दर में गिरावट आने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा. कहा कि इससे सरकार के दावों की हवा निकल गयी है. पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘वित्त वर्ष 2018-19 की तिमाही विकास दर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विकास दर में गिरावट आने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा. कहा कि इससे सरकार के दावों की हवा निकल गयी है.

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘वित्त वर्ष 2018-19 की तिमाही विकास दर ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है. पहली तिमाही में 8 फीसदी, दूसरी तिमाही में सात फीसदी और तीसरी तिमाही में 6.6 फीसदी.’

इसे भी पढ़ें : अमेरिका को आशंका : भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है युद्ध

उन्होंने कहा कि अगर चौथी तिमाही में विकास दर और गिरती है, तो इससे यह सरकार पूरी तरह बेनकाब हो जायेगी. गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर गिरकर 6.6 फीसदी रही.

यह पांच तिमाहियों का निचला स्तर है. पहली तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी, जबकि दूसरी तिमाही में विकास दर 7.1 फीसदी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola