ePaper

चंदा कोचर मामले में रिजर्व बैंक गवर्नर ने पहली बार दिया बयान, कहा-कानून करेगा अपना काम

Updated at : 07 Feb 2019 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
चंदा कोचर मामले में रिजर्व बैंक गवर्नर ने पहली बार दिया बयान, कहा-कानून करेगा अपना काम

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि चंदा कोचर मामले में कानून अपना काम करेगा. आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख रहीं कोचर पर कथित रूप से गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्रीय बैंक की ओर से पहली बार यह बयान आया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि नियामक की […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि चंदा कोचर मामले में कानून अपना काम करेगा. आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख रहीं कोचर पर कथित रूप से गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्रीय बैंक की ओर से पहली बार यह बयान आया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि नियामक की भूमिका किसी के द्वारा व्यक्तिगत रूप से या समूह में नियमनों के उल्लंघनों को देखने तक सीमित है और मामले में आगे कार्रवाई करना है.

इसे भी पढ़ें : ICICI ऋण मामला : जांच अगले चरण में, चंदा कोचर व परिवार के सदस्‍य जांच के घेरे में

मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद परंपरागत संवाददाता सम्मेलन में दास ने कहा कि यदि कुछ चीजों की जांच करने की जरूरत है, तो यह जांच एजेंसियों का काम है और उन्हें इस पर कार्रवाई करनी है. उनसे पूछा गया था कि बैंकिंग क्षेत्र का नियामक आईसीआईसीआई बैंक में हुये घटनाक्रम को कैसे देखता है.

आईसीआईसीआई बैंक से कोचर की बर्खास्तगी से पहले सीबीआई ने एफआईआर दायर कर वीडियोकॉन समह को 3,250 करोड़ रुपये का ऋण देने में ‘परस्पर लाभ उठाने’ के मामले में कोचर और अन्य को आरोपी बनाया है. इस मामले पर विवाद के बीच पद्म भूषण से सम्मानित कोचर ने अक्टूबर, 2018 में बैंक से त्यागपत्र दे दिया था.

हालांकि, कुछ महीने पहले बैंक ने कोचर को इस मामले में क्लीन चिट दी थी. कोचर देश में किसी बैंक की अगुवाई करने वाली पहली महिला प्रमुख भी हैं. 2009 में वह बैंक की प्रमुख बनी थीं. सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्ण की अगुवाई वाली स्वतंत्र जांच समिति ने निष्कर्ष दिया था कि कोचर ने कर्ज देने में बैंक की नीतियों और अन्य नियमों एवं नियमनों का उल्लंघन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola