ePaper

दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली आैर मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में 141 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Updated at : 18 Dec 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली आैर मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में 141 अंक लुढ़का सेंसेक्स

मुंबई : दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, रीयल्टी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 141 अंक गिर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 140.51 अंक यानी 0.40 फीसदी […]

विज्ञापन

मुंबई : दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, रीयल्टी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 141 अंक गिर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 140.51 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 36,129.56 अंक पर आ गया. पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 1,310 अंक चढ़ा था. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.50 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 10,840.85 अंक पर आ गया.

इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स 310 अंक टूटा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 950 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, घरेलू ने बेचे

ब्रोकरों ने कहा कि वैश्विक वृद्धि के कमजोर रहने की निवेशकों की चिंताओं के चलते अमेरिका के वॉल स्ट्रील में तेज गिरावट के बीच एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा. इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा. इसके अलावा, हालिया तेजी के बाद हुर्इ मुनाफावसूली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुर्इ शेयर बाजारों के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 76.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि विदेशी निवेशक 60.95 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.23 फीसदी गिरा. हांगकांग हैंगसेंग 1.01 फीसदी, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.09 फीसदी और कोरिया का कॉस्पी 0.39 फीसदी लुढ़का. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola