भारती एयरटेल कर्ज का दबाव कम करने के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण पत्र खरीदेगी

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अपना कर्ज कम करने के लिए 1.50 अरब डॉलर के ऋणपत्रों की समय पूर्व खरीद करेगी. कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक जानकारी में बताया कि वह अपनी अनुषंगी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) के जरिये अपनी अफ्रीकी इकाई में छह […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अपना कर्ज कम करने के लिए 1.50 अरब डॉलर के ऋणपत्रों की समय पूर्व खरीद करेगी. कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक जानकारी में बताया कि वह अपनी अनुषंगी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) के जरिये अपनी अफ्रीकी इकाई में छह वैश्विक निकायों से प्राप्त निवेश का इस्तेमाल कर यह खरीद करेगी.
कंपनी ने कहा कि यह पेशकश पूंजी संरचना को सक्रियता से प्रबंधित करने, समग्र ऋण कम करने तथा बाजार के प्रीमियम के आधार पर नोटधारकों को तरलता प्रदान करने को ध्यान में रखकर की गयी है. कंपनी ने कहा कि यह प्रक्रिया एयरटेल अफ्रीका के मौजूदा पांच अरब डॉलर के ऋण भार को कम करने के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




