अमेरिका को पीछे छोड़ स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2018 10:20 PM
नयी दिल्ली : इस साल जुलाई से सितंबर की तिमाही में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया. शोध कंपनी कैनालिस के एक रपट में यह दावा किया गया है. रपट के आंकड़ों के मुताबिक साल की तीसरी तिमाही में भारत में 4.04 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री […]
नयी दिल्ली : इस साल जुलाई से सितंबर की तिमाही में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया. शोध कंपनी कैनालिस के एक रपट में यह दावा किया गया है.
रपट के आंकड़ों के मुताबिक साल की तीसरी तिमाही में भारत में 4.04 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई. वहीं 10.06 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री के साथ चीन पहले स्थान पर रहा.
अमेरिका में इस अवधि में चार करोड़ स्मार्टफोन बिके. कैनालिस ने कहा कि जुलाई-सितंबर, 2018 के दौरान दुनियाभर में सालाना आधार पर स्मार्टफोन की बिक्री में 7.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी.
इस अवधि में दुनिया भर में 34.89 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई. कंपनी की रपट में कहा गया है कि यह लगातार चौथा साल है, जब स्मार्टफोन की बिक्री में कमी आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










