ePaper

विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में 413 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Updated at : 02 Nov 2018 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में 413 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई : कच्चा तेल में गिरावट, रुपये में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 413 अंक मजबूत हो गया. निफ्टी भी 10,500 अंक के पार हो गया. कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नरम पड़ने के संकेतों के बाद अधिकांश एशियाई बाजार सकारात्मक रहे. घरेलू बाजारों को […]

विज्ञापन

मुंबई : कच्चा तेल में गिरावट, रुपये में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 413 अंक मजबूत हो गया. निफ्टी भी 10,500 अंक के पार हो गया. कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नरम पड़ने के संकेतों के बाद अधिकांश एशियाई बाजार सकारात्मक रहे. घरेलू बाजारों को इससे भी समर्थन मिला.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 413.15 अंक यानी 1.20 प्रतिशत मजबूत होकर 34,845.15 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.85 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,503.30 अंक पर रहा. कारोबारियों ने कहा कि कच्चा तेल के 3.48 प्रतिशत गिरकर सात महीने के निचले स्तर 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाने से बाजार की धारणा को बल मिला. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की तेजी से भी इसे समर्थन मिला.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ने के बयान के बाद वाल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को बढ़त में बंद हुआ जिससे शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई बाजारों में तेजी रही. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 348.75 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की.हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 509.17 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की.

एशियन पेंट्स, यस बैंक, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 5.80 प्रतिशत तक चढ़ गये.एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंग सेंग 2.37 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.21 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.70 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.13 प्रतिशत बढ़त में रहे.अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बृहस्पतिवार को 1.06 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola