सुंदरम बीएनपी परिबा ने वरिष्ठ नागरिकों की जमाओं पर बढ़ायीं ब्याज दरें, जानिये कितना...?

चेन्नई : गैर-बैंकिंग कंपनी सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड और बीएनपी परिबा पर्सनल फाइनेंस के संयुक्त उद्यम सुंदरम बीएनपी परिबा ने जमा पर ब्याज दर में संशोधन किया है. कंपनी की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 से 18 महीने की जमा पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर को 8 […]
चेन्नई : गैर-बैंकिंग कंपनी सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड और बीएनपी परिबा पर्सनल फाइनेंस के संयुक्त उद्यम सुंदरम बीएनपी परिबा ने जमा पर ब्याज दर में संशोधन किया है. कंपनी की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 से 18 महीने की जमा पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी करने का निर्णय किया गया है.
इसे भी पढ़ें : सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर की ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती, कल से नया नियम हो जायेगा लागू
वहीं, इन दोनों कंपनियों की ओर से 24 और 36 महीने की जमा पर दर को 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया गया है. 48 से 60 महीने की जमा पर ब्याज दर 8.50 फीसदी कर दी गयी है. न्यासों की जमा राशि पर भी 12 से 18 महीने के लिए जमा राशि को आठ से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया है. 24 माह के जमा पर दर को 7.75 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी किया गया है.
इसके अलावा, तीन साल की जमा पर यह 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.75 फीसदी हो गयी. व्यक्तिगत जमा पर 12 से 18 महीने की जमा राशि पर अब 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 48 से 60 महीने की जमा पर उन्हें आठ फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




