एरो-एपोटेक्स विलय को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा नियामक ने दी मंजूरी: स्ट्राइड्स
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दवा बनाने वाली कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा नियामक एसीसीसी ने एरो और एपोटेक्स के विलय को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा, नियामक ने पाया कि इस सौदे से बाजार में प्रतिस्पर्धा पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा जिसके […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दवा बनाने वाली कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा नियामक एसीसीसी ने एरो और एपोटेक्स के विलय को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा, नियामक ने पाया कि इस सौदे से बाजार में प्रतिस्पर्धा पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा जिसके बाद उसने इसका विरोध नहीं करने का निर्णय लिया.
आस्ट्रेलिया में एरो ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा और कनाडा की एपोटेक्स इंक ने मई 2018 में एरो फार्माश्यूटिकल्स और एपोटेक्स ऑस्ट्रेलिया का विलय करने की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा, ‘‘स्ट्राइड्स और एपोटेक्स विलय को मंजूरी देने के एसीसीसी के निर्णय का आज स्वागत करते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










