वारबर्ग पिन्कस को अपनी डीटीएच इकाई की 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी Airtel

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 5:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल अपनी डीटीएच इकाई भारती टेलीमीडिया में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिन्कस को बेचेगी. भारती टेलीमीडिया को यह स्थानांतरित करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गयी है. एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह मंजूरी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल अपनी डीटीएच इकाई भारती टेलीमीडिया में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिन्कस को बेचेगी. भारती टेलीमीडिया को यह स्थानांतरित करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गयी है. एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह मंजूरी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी है.

इसे भी पढ़ें : एयरटेल का खास ऑफर: 3 महीने तक फ्री कॉल और डेटा फ्री

भारती एयरटेल ने कहा कि कंपनी की अनुषंगी भारती टेलीमीडिया को 28 अगस्त को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से उसकी 15 फीसदी हिस्सेदारी वारबर्ग पिन्कस को स्थानांतरित करने की मंजूरी मिल गयी है. दिसंबर, 2017 में इस सौदे की घोषणा की गयी थी. भारती एयरटेल ने उस समय कहा था कि वह डीटीएच इकाई भारती टेलीमीडिया में 20 फीसदी हिस्सेदारी वारबर्ग पिन्कस को 35 करोड़ डॉलर में बेचेगी. इस 20 फीसदी में से भारती एयरटेल डीटीएच इकाई में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी.

कंपनी की ओर से कहा गया है कि शेष हिस्सेदारी भारती की एक अन्य इकाई द्वारा बेची जायेगी, जिसकी कंपनी में पांच फीसदी हिस्सेदारी है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में हालांकि 15 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री की ही जानकारी दी है, लेकिन पूरे सौदे को मंजूरी मिल गयी है. इसमें भारती की अलग इकाई द्वारा अपनी हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola