ePaper

केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता मोदी कैबिनेट ने दो प्रतिशत बढ़ाया

Updated at : 29 Aug 2018 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता मोदी कैबिनेट ने दो प्रतिशत बढ़ाया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने आज केंद्रीय कर्मचारियों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. कैबिनेट के फैसले के अनुसार, महंगाई भत्ते में यह वृद्धि पिछली तारीख एक जुलाई 2018 से प्रभावी रहेगी. वर्तमान में केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता बेसिक पे या पेंशन का सात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने आज केंद्रीय कर्मचारियों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. कैबिनेट के फैसले के अनुसार, महंगाई भत्ते में यह वृद्धि पिछली तारीख एक जुलाई 2018 से प्रभावी रहेगी. वर्तमान में केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता बेसिक पे या पेंशन का सात प्रतिशत है. इस वृद्धि से केंद्र के खजाने पर हर साल 6112.20 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. इस साल के आठ महीने (जुलाई 2018 से फरवरी 2019) में इस मद में केंद्र सरकार का 4074.80 करोड़ रुपये खर्च आएगा.

यह मूल वेतन-पेंशन पर मौजूदा सात प्रतिशत पर दो प्रतिशत की वृद्धि है.बयान में कहा गया है कि यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूला पर आधारित है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है.महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से 48.41 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 62.03 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा.

सरकार पोस्ट ऑफिस के माध्यम से बैंकिंग सर्विस को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस मद में अपने पुराने खर्च अनुमान 800 करोड़ रुपये को संशोधित कर 1435 करोड़ रुपये कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola