BSNL ने शुरू की देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा, अब बिना सिम कार्ड के भी करें कॉल
Updated at : 12 Jul 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीएसएनएल ने देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरू की है. अब ग्राहक उसके ‘ विंग्स ‘ मोबाइल एप से देश भर में किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल कर सकेंगे. मतलब यह सेवा ग्राहकों को बिना सिम के कॉल करने की सुविधा देगी. इससे पहले मोबाइल एप पर कॉल करने की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बीएसएनएल ने देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरू की है. अब ग्राहक उसके ‘ विंग्स ‘ मोबाइल एप से देश भर में किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल कर सकेंगे. मतलब यह सेवा ग्राहकों को बिना सिम के कॉल करने की सुविधा देगी.
इससे पहले मोबाइल एप पर कॉल करने की सुविधा किसी विशिष्ट एप के जरिये आपस में ही कर सकते थे, लेकिन अब एप से किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल किया जा सकेगा.
इस सेवा का शुभारंभ करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धी परिवेश में बीएसएनएल का बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाना सराहनीय कार्य है.
कैसे करें उपयोग : इसका उपयोग कर बीएसएनएल के उपयोक्ता बिना सिम के देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे. इसे उपयोगकर्ता बीएसएनएल वाई-फाई या किसी अन्य सेवा प्रदाता के इंटरनेट का प्रयोग कर उपयोग कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




