रिजर्व बैंक ने बैंकों को एटीएम का अपग्रेड कर अधिक सुरक्षित बनाने का दिया आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 7:50 PM
मुंबई : बैंकों द्वारा सुरक्षा मुद्दों पर धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने एटीएम का तय सीमासीमा में उन्नयन करने को कहा है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक एटीएम को तय समय में अधिक सुरक्षित नहीं बनाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. तय […]
मुंबई : बैंकों द्वारा सुरक्षा मुद्दों पर धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने एटीएम का तय सीमासीमा में उन्नयन करने को कहा है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक एटीएम को तय समय में अधिक सुरक्षित नहीं बनाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. तय समयसीमा के अनुसार, बैंकों को एटीएम में विभिन्न प्रकार के सुरक्षा फीचर अगस्त तक लगाने होंगे.
इसे भी पढ़ें : तीन माह से खराब है एटीएम, ग्राहक परेशान
साथ ही, सभी एटीएम को अगले साल जून तक चरणबद्ध तरीके से परिचालन की तयशुदा प्रणाली के अनुरूप संयोजित करना होगा. फरवरी, 2018 के अंत तक देशभर में करीब 2.06 लाख एटीएम थे. अप्रैल, 2017 में केंद्रीय बैंक ने बैंकों को गोपनीय सर्कुलर के जरिये विंडोज एक्सपी और अन्य ऐसी परिचालन प्रणालियों पर आधारित एटीएम के प्रति आगाह किया था, जिन्हें तय प्रणाली से विधिवत समर्थन नहीं मिला है. बैंकों को तत्काल प्रभाव से उचित नियंत्रण भी लागू करने को कहा गया था.
केंद्रीय बैंक ने बैंक प्रमुखों तथा एटीएम ऑपरेटरों को जारी सर्कुलर में कहा है कि इन मुद्दों को सुलझाने में बैंकों की ओर धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया गया है. हाल के समय में एटीएम धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










