#pnb_scam : नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर सकता है भारत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2018 11:02 PM
लंदन : ब्रिटेन की क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने भारत को सूचित किया है कि वह भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर सकती है. हालांकि नीरव कहां है, यह अभी साफ नहीं है. एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने गुरुवार को यह कहा. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव के प्रत्यर्पण […]
लंदन : ब्रिटेन की क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने भारत को सूचित किया है कि वह भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर सकती है. हालांकि नीरव कहां है, यह अभी साफ नहीं है. एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने गुरुवार को यह कहा. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर अनुरोध दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इस अनुरोध पत्र को ब्रिटेन के गृह विभाग को मंजूरी देना होगा. उसके बाद प्रत्यर्पण वारंट जारी किया जा सकता है. अधिकारी ने कहा, ‘नीरव मोदी कहां है, इसकी अभी पुष्टि नहीं है. वह ब्रिटेन में हो सकता है या वास्तव में उसने ब्रिटेन छोड़ दिया है. उसे पिछली बार पेरिस के लिये उड़ान पकड़ते देखा गया.’
उन्होंने कहा, ‘हमें सीपीएस ने सलाह दी है कि हम प्रत्यर्पण अनुरोध दे सकते हैं ताकि वारंट जारी किया जा सके और पता चलने पर उसकी गिरफ्तारी की जा सके.’ नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










