Mega Food Park : पतंजलि को केंद्र से मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित मेगा फूड पार्क बनाने की अंतिम मंजूरी के लिए पतंजलि आयुर्वेद को भूमि अधिग्रहण जैसी शर्तों को पूरा करने को लेकर 15 और दिन का समय दिया है. आवश्यक शर्तों को पूरा करने की समयसीमा शुक्रवार को यानी 15 जून को […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित मेगा फूड पार्क बनाने की अंतिम मंजूरी के लिए पतंजलि आयुर्वेद को भूमि अधिग्रहण जैसी शर्तों को पूरा करने को लेकर 15 और दिन का समय दिया है. आवश्यक शर्तों को पूरा करने की समयसीमा शुक्रवार को यानी 15 जून को समाप्त हो रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से पतंजलि को अधिक समय देने तथा समयसीमा को 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ें : पतंजलि की धमकी के बाद CM आदित्यनाथ ने की बालकृष्ण से बात, यूपी में ही रहेगा फूड पार्क
खाद्य प्रसंस्करण सचिव जेपी मीणा ने कहा कि चूंकि कंपनी पहले ही कदम उठा रही है और शर्तों को पूरा करने के लिए 15 दिन के अतिरिक्त समय की मांगी है, मंत्रालय अनुरोध के हिसाब से समय दे देगा. इसमें कोई दिक्कत ही नहीं है. उन्होंने कहा कि मुद्दे को मंत्रालय की स्वीकृति समिति के सामने रखा जायेगा.
मीणा ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह तय करना है कि परियोजना शुरू हो. हम इसे रद्द करने का कारण नहीं खोज रहे हैं. हम अतिरिक्त 15 दिन का समय देंगे. पतंजलि ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 425 एकड़ जमीन में 6000 करोड़ रुपये की लागत से फूड पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




