रघुराम राजन बैंक आॅफ इंग्लैंड के गवर्नर की दौड़ में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 9:47 PM
लंदन : एक मीडिया रपट के अनुसार बैंक आॅफ इंग्लैंड के नये गर्वनर पद की दौड़ में शामिल होनेवाली संभावित हस्तियों में रघुराम राजन भी हैं. यानी वे भी इस पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं. प्रमुख अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रपट के अनुसार ब्रिटेन की सरकार ने बैंक आॅफ इंग्लैंड के नये […]
लंदन : एक मीडिया रपट के अनुसार बैंक आॅफ इंग्लैंड के नये गर्वनर पद की दौड़ में शामिल होनेवाली संभावित हस्तियों में रघुराम राजन भी हैं. यानी वे भी इस पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं.
प्रमुख अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रपट के अनुसार ब्रिटेन की सरकार ने बैंक आॅफ इंग्लैंड के नये गवर्नर की तलाश शुरू कर दी है. नया गवर्नर अगले साल से कार्यभार संभालेगा. ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक के मौजूदा गवर्नर मार्क कार्ने का कार्यकाल जून 2019 को समाप्त हो रहा है. कार्ने ने 2013 में कार्यभार संभाला और वे बीते तीन दशकों में इस पद पर नियुक्त होनेवाले पहले विदेशी हैं. देश के वित्तमंत्री फिलिप हेमंड ने अब संकेत दिया है कि कार्ने के उत्तराधिकारी की तलाश जारी है और अगला गवर्नर भी विदेशी हो सकता है. अखबार में लिखा गया है, ‘जाने-माने अर्थशास्त्री व भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आकर्षित करना बड़ी बात होगी.’ अखबार के अनुसार संभावित दावेदारों में भारतीय मूल की ही एक और हस्ती सृष्टि वाडेरा भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










