ePaper

Airtel-Telenor विलय की बड़ी बाधा दूर, TDSAT ने दिया यह आदेश

Updated at : 12 Apr 2018 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel-Telenor विलय की बड़ी बाधा दूर, TDSAT ने दिया यह आदेश

नयी दिल्ली : दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने दूरसंचार विभाग से कहा है कि वह एयरटेल – टेलीनॉर के प्रस्तावित विलय को बिना बैंक गारंटी के ही मंजूरी दे. भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. दूरसंचार विभाग ने तीन अप्रैल को भारती एयरटेल से कहा था कि वह टेलीनॉर इंडिया के विलय की मंजूरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने दूरसंचार विभाग से कहा है कि वह एयरटेल – टेलीनॉर के प्रस्तावित विलय को बिना बैंक गारंटी के ही मंजूरी दे. भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

दूरसंचार विभाग ने तीन अप्रैल को भारती एयरटेल से कहा था कि वह टेलीनॉर इंडिया के विलय की मंजूरी से पहले लगभग 1700 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दे.

प्रवक्ता ने कहा, बैंक गारंटी के संबंध में एयरटेल की याचिका पर टीडीसैट ने कल दूरसंचार विभाग को निर्देश दिया कि बिना बैंक गारंटी के ही इस विलय पर विचार किया जाये.

हमें उम्मीद है कि दूरसंचार विभाग से अंतिम मंजूरी जल्द मिल जायेगी. इस प्रस्तावित विलय सौदे को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola