ePaper

पीएनबी घोटाला : चीन ने कहा, नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर निर्णय ले सकता है हांग कांग प्रशासन

Updated at : 09 Apr 2018 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी घोटाला : चीन ने कहा, नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर निर्णय ले सकता है हांग कांग प्रशासन

बीजिंग : चीन ने सोमवार को कहा कि भारत में वांछित आभूषण कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हांग कांग प्रशासन अपने कानूनों और परस्पर न्यायिक सहायता समझौते के आधार पर फैसला कर सकता है. विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने सोमवार को कहा कि भारत में वांछित आभूषण कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हांग कांग प्रशासन अपने कानूनों और परस्पर न्यायिक सहायता समझौते के आधार पर फैसला कर सकता है. विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि उनके मंत्रालय ने चीन के हांग कांग विशेष प्रशासकीय क्षेत्र की सरकार से नीरव दीपक मोदी को अस्थाई तौर पर गिरफ्तार करने का आग्रह किया है.’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग सुआंग ने इस बारे में पूछे जाने पर नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘एक देश दो प्रणाली तथा हांगकांग विशेष प्रशासकीय क्षेत्र के मूल कानून के तहत हांगकांड प्रशासन केंद्र सरकार की स्वीकृति और सहायता के साथ दूसरे देशों के साथ पास्परिक न्यायिक सहायता के लिये समुचित प्रबंध कर सकती है.’

उन्होंने कहा, ‘भारत यदि इस संबंध में हांगकांग प्रशासन को उपयुक्त आग्रह भेजता है तो हमारा मानना है कि हांगकांग प्रशासन संबंद्व मुद्दे में मूलभूत कानून का अनुसरण करते हुये इस बारे में संबद्ध न्यायिक समझौते के तहत कदम उठायेगा.’ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 12,700 करोड़ रुपये के घोटाले में नीरव मोदी वांछित है. हाल में आई रिपोर्टों के अनुसार नीरव मोदी के हांग कांग में होने की सूचना है. हांग कांग चीन का एक विशेष प्रशासकीय क्षेत्र है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola