ePaper

विश्व बैंक ने जतायी संभावना, दो साल में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% होगी

Updated at : 14 Mar 2018 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैंक ने जतायी संभावना, दो साल में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% होगी

नयी दिल्ली: विश्व बैंक ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आगामी वित्त वर्ष (2018-19) में 7.3 प्रतिशत और 2019-20 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत होने का अनुमान जताया है. विश्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी द्विवार्षिक प्रकाशन, इंडिया डेवलपमेंट अपडेट्स इंडियाज ग्रोथ स्टोरी यानी भारत की अद्यतन स्थिति: देश की वृद्धि-गाथा’ नामक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: विश्व बैंक ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आगामी वित्त वर्ष (2018-19) में 7.3 प्रतिशत और 2019-20 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत होने का अनुमान जताया है. विश्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी द्विवार्षिक प्रकाशन, इंडिया डेवलपमेंट अपडेट्स इंडियाज ग्रोथ स्टोरी यानी भारत की अद्यतन स्थिति: देश की वृद्धि-गाथा’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 प्रतिशत की वृद्धि दर के लिए ऋण और निवेश से संबंधित मुद्दों को सुलझाने और निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के बीच निरंतर सुधार और उसके दायरे को बढ़ाने की आवश्यकता होगी. विश्व बैंक ने रिपोर्ट में कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था के नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से उभरने की संभावना है और वृद्धि दर धीरे-धीरेआसन्न नये कारकों के अनुरूप अपने क स्तर पर लौट सकती है जो करीब7.5 प्रतिशत है.

नोटबंदी और माल एवं सेवा जैसी पहलों का अल्प अवधि में देश की आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत पर आ गयी थी. विश्व बैंक ने रिपोर्ट में कहा कि वृद्धि दर में तेजी लाने के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार एकीकरण की आवश्यकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola