सेंसेक्स में 258 अंक की गिरावट, निफ्टी 10,500 अंक के स्तर से नीचे

मुंबई : दिन में वृहद आर्थिक आंकड़ों के आने के इंतजार के बीच आज निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा. इसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गयी. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और विदेशी पूंजी के सतत बाहर जाने से भी शेयर बाजार कमजोर […]
मुंबई : दिन में वृहद आर्थिक आंकड़ों के आने के इंतजार के बीच आज निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा. इसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गयी.
इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और विदेशी पूंजी के सतत बाहर जाने से भी शेयर बाजार कमजोर हुए. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयर पर आधारित सेंसेक्स 258.09 अंक यानी 0.75% गिर कर 34,088.30 अंक पर खुला.
पिछले सत्र के कारोबार में इसमें करीब 100 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयर पर आधारित निफ्टी 87.35 अंक यानी 0.82% घट कर 10,466.95 अंक पर खुला है.
ब्रोकरों के अनुसार आज दिन में दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने और फरवरी के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जारी होने के चलते निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा. इससे शेयर बाजार प्रभावित हुए एवं कमजोर एशियाई बाजारों का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




