अफवाह: 10 रुपये के सिक्के के बारे में जानकारी के लिए यहां करें मिस कॉल

Updated at : 24 Feb 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाह: 10 रुपये के सिक्के के बारे में जानकारी के लिए यहां करें मिस कॉल

नयी दिल्ली : 10 के सिक्के को लेकर फैल रही अफवाह को आरबीआई ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में ग्राहकों को आरबीआई मैसेज भेज रहा है जिसमें लिखा है कि 10 लाइन वाले हों या 15 लाइन वाले अथवा बिना लाइन वाले, ये सभी सिक्के असली हैं. ऐसे सिक्कों को लेने या देने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : 10 के सिक्के को लेकर फैल रही अफवाह को आरबीआई ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में ग्राहकों को आरबीआई मैसेज भेज रहा है जिसमें लिखा है कि 10 लाइन वाले हों या 15 लाइन वाले अथवा बिना लाइन वाले, ये सभी सिक्के असली हैं. ऐसे सिक्कों को लेने या देने में संकोच न करें.

ग्राहकों की गलतफहमी दूर करने के लिए आरबीआई ने हेल्पलाइन नंबर 14440 जारी किया है. इस नंबर पर मिस कॉल करने पर आरबीआई की ओर से कंप्यूटराइज्ड कॉल ग्राहक तक पहुंचता है, जिसमें सिक्कों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी जाती है.

दी जाती है ये जानकारी

आरबीआई से आने वाले कॉल में बताया जाता है कि किसी प्रकार का सिक्का बंद नहीं हुआ है. ग्राहक अफवाह पर ध्यान नहीं दें. आरबीआई के द्वारा दस रुपये के 14 प्रकार के सिक्के जारी किये गये हैं और सभी असली हैं. दस रुपये के इन सिक्कों में अलग फीचर्स हैं, ताकि ये आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें.

ये दिक्कत आ रही है
दस रुपये के सिक्कों को लेकर बाजार में कई तरह की अफवाहें फैल चुकी हैं. इन्हीं अफवाहों की वजह से कुछ लोग दस रुपये के कई सिक्कों को लेने से इनकार कर देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola