RBI पॉलिसी से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, जानें 8 अप्रैल के लेटेस्ट रेट्स

Updated:
विज्ञापन

सोने की हार (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 8 April 2026: भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है. जानिए मुंबई से लेकर दिल्ली तक के ताजा भाव और कीमतों में आज बदलाव क्या आए हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 8 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 8 अप्रैल 2026 को हलचल तेज है. लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आरबीआई (RBI) की नई मॉनेटरी पॉलिसी अनाउंसमेंट से ठीक पहले इन्वेस्टर्स थोड़े सावधान नजर आ रहे हैं, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले सेशन के बंद होने के भाव और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. 

विज्ञापन

सोने की कीमतों में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में सोने के दाम गिरे हैं. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने में प्रति 100 ग्राम 10,900 रुपये की कटौती हुई है. आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,830 रुपये के आसपास चल रहा है. अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह गिरावट आपके लिए राहत की खबर हो सकती है. 

आज का सोने का रेट टेबल 8 अप्रैल 2026:

कैरेट  प्रति ग्रामप्रति 10 ग्राम (आज)कल का भावबदलाव
24 कैरेट ₹14,983₹1,49,830₹1,49,840– ₹10
22 कैरेट ₹13,734₹1,37,340₹1,37,350– ₹10
18 कैरेट ₹11,237₹1,12,370₹1,12,380– ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार सोने का रेट टेबल:

शहर24 कैरेट (प्रति 1g)22 कैरेट (प्रति 1g)18 कैरेट (प्रति 1g)
मुंबई₹14,983₹13,734₹11,237
दिल्ली₹14,998₹13,749₹11,252
चेन्नई₹15,119₹13,859₹11,559
कोलकाता₹14,983₹13,734₹11,237
बेंगलोर₹14,983₹13,734₹11,237
पटना₹15,147₹13,885₹11,360
रांची₹15,147₹13,885₹11,360
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक क्यों पड़ रही है फीकी?

चांदी के बाजार में भी आज नरमी का माहौल है. इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी और वैश्विक अनिश्चितता के कारण चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो के स्तर से नीचे फिसल गई है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक ऊर्जा संकट और वैश्विक मंदी कम नहीं होते, चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. 

आज का चांदी का रेट टेबल 8 अप्रैल 2026:

मात्राआज का भावकल का भावअंतर
1 ग्राम₹249.90₹250– ₹0.10
100 ग्राम₹24,990₹25,000– ₹10
1 किलोग्राम₹2,49,900₹2,50,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल:

शहरप्रति 10 ग्रामप्रति 100 ग्रामप्रति 1 किलोग्राम
मुंबई₹2,499₹24,990₹2,49,900
दिल्ली₹2,499₹24,990₹2,49,900
चेन्नई₹2,549₹25,490₹2,54,900
कोलकाता₹2,499₹24,990₹2,49,900
बेंगलोर₹2,499₹24,990₹2,49,900
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
रांची₹2,550₹25,500₹2,55,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: निवेश का सुनहरा मौका! सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola