कार्टून चैनलों पर अब नजर नहीं आयेंगे जंक फूड के विज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2018 2:57 PM
नयी दिल्ली : अब कार्टून चैनलों पर जंक फूड के विज्ञापन नहीं दिखाये जायेंगे. भारत सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है. सरकार ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला बच्चों को जंक फूड से बचाने की एक कोशिश है. जानकारी के मुताबिक, 9 […]
नयी दिल्ली : अब कार्टून चैनलों पर जंक फूड के विज्ञापन नहीं दिखाये जायेंगे. भारत सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है.
सरकार ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला बच्चों को जंक फूड से बचाने की एक कोशिश है. जानकारी के मुताबिक, 9 जानी-मानी फूड कंपनियों ने बच्चों के चैनलों पर इस तरह के विज्ञापन नहीं देने का वादा किया है.
लोकसभा में विनायक राउत के प्रश्न के उत्तर में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यर्वधन सिंह राठौड़ ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भ्रामक विज्ञापनों के प्रसारण के संदर्भ में भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 11 सदस्यीय समिति गठित की थी.
इस समिति ने अपनी रिपोर्ट दी और इस पर अमल हो रहा है. मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में FSSAI और भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के बीच समझौता हुआ है. उन्होंने कहा कि 9 नामी फूड कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि वे ऐसे विज्ञापन कार्टून चैनलों पर नहीं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










