डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे टूटा

मुंबई : बजट से पहले अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार मेंगुरुवारको शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 63.67 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया. बुधवार के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया […]
मुंबई : बजट से पहले अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार मेंगुरुवारको शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 63.67 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया.
बुधवार के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 63.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. तात्कालिक एफपीआई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजार से 136 करोड़ रुपये की निकासी की.
इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 171.38 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 36,136.40 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




