ePaper

RBI ने 10 रुपये के सिक्कों के बारे में दिया यह जरूरी बयान, जानें...

Updated at : 17 Jan 2018 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
RBI ने 10 रुपये के सिक्कों के बारे में दिया यह जरूरी बयान, जानें...

मुंबई : रिजर्व बैंक ने कुछ व्यापारियों के सिक्के लेने से मना करने की शिकायतों के मद्देनजर कहा है कि 10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजाइन वैध हैं. रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह आया है कि असली-नकली के संदेह के कारण कई जगहों पर लोग […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक ने कुछ व्यापारियों के सिक्के लेने से मना करने की शिकायतों के मद्देनजर कहा है कि 10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजाइन वैध हैं.

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह आया है कि असली-नकली के संदेह के कारण कई जगहों पर लोग व व्यापारी 10 रुपये के सिक्के लेने से मना कर दे रहे हैं.

रिजर्व बैंक ने कहा कि वह चलन में सिर्फ उन्हीं सिक्कों को लाता है, जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं. इन सिक्कों में अलग फीचर्स हैं, ताकि ये आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें और इन्हें समय-समय पर पेश किया गया है.

केंद्रीय बैंक ने कहा, अभी तक 10 रुपये के सिक्के के 14 अलग डिजायन पेश किये गये हैं. ये सभी सिक्के वैध हैं और लेन-देन के लिए स्वीकारे जाने योग्य हैं. रिजर्व बैंक ने बैंकों को भी अपनी सभी शाखाओं में लेन-देन के लिए सिक्के स्वीकृत करने के लिए कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola