ePaper

20 जनवरी से बैंकों की मुफ्त सेवाएं बंद करने की कोई योजना नहीं

Updated at : 11 Jan 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
20 जनवरी से बैंकों की मुफ्त सेवाएं बंद करने की कोई योजना नहीं

नयी दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि 20 जनवरी से बैंकों की मुफ्त सेवाएं बंद हो सकती हैं. इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने बैंकों की नि:शुल्क सेवाओं को समाप्त करने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को आधारहीन और गलत बतायाहै. IBA ने यहसाफ किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि 20 जनवरी से बैंकों की मुफ्त सेवाएं बंद हो सकती हैं. इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने बैंकों की नि:शुल्क सेवाओं को समाप्त करने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को आधारहीन और गलत बतायाहै.

IBA ने यहसाफ किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की नि:शुल्क सेवाओं में 20 जनवरी 2018 से कोई कमी नहीं की जा रही है, बल्कि बैंक व्यावसायिक एवं परिचालन लागत की लगातार समीक्षा करते हैं और मामलों के आधार पर शुल्क तय करते हैं.

भाजपा दिल्‍ली की अोर से ट्वीट कर शेयर किये गये इंडियन बैंक एसोसिएशन के पत्र में बताया गया है कि बैंकों का ऐसा कोई प्रस्‍ताव नहीं है, ये सभी खबरें निराधार हैं. 20 जनवरी से एेसा कोई बदलाव नहीं होने वाला है.

इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि सभी बैंक अपने व्‍यावसायिक और कार्यकारी कीमतों को ध्‍यान में रखते हुए सेवाओं की कीमतों पर विचार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola