शुरुआती कारोबार में डाॅलर के मुकाबले छह पैसे चढ़ा रुपया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 12:13 PM
मुंबई : बैंकों और निर्यातकों की डाॅलर बिकवाली से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे बढ़ कर 63.45 रुपये प्रति डाॅलर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक विदेशी कोष प्रवाह जारी रहने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डाॅलर के कमजोर पड़ने से रुपये […]
मुंबई : बैंकों और निर्यातकों की डाॅलर बिकवाली से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे बढ़ कर 63.45 रुपये प्रति डाॅलर पर पहुंच गया.
विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक विदेशी कोष प्रवाह जारी रहने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डाॅलर के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन मिला.
रुपया कल तीन साल के उच्चस्तर से गिरकर 14 पैसे की गिरावट के साथ 63.51 रुपये प्रति डाॅलर पर बंद हुआ था. बहरहाल, आज इसमें मजबूती का रुख रहा. इस बीच बीएसई सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 134.73 अंक की बढ़त के साथ 34,487.52 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










