पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद रुपया हुआ कमजोर

मुंबई : सुबह-सुबह बाजार खुलते ही रुपया पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया लेकिन जल्द ही यह डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूट कर 63.72 पर आ गया. इसकी अहम वजह आयातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की लिवाली रही. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों के डॉलर की बिकवाली से एकदम शुरुआती […]
मुंबई : सुबह-सुबह बाजार खुलते ही रुपया पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया लेकिन जल्द ही यह डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूट कर 63.72 पर आ गया.
इसकी अहम वजह आयातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की लिवाली रही.
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों के डॉलर की बिकवाली से एकदम शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़ कर पांच माह के उच्च स्तर यानी 63.62 पर पहुंच गया.
लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट दर्ज की गयी और यह पिछले दिन के बंद स्तर से चार पैसे घटकर 63.72 पर स्थिर हुआ. कल डॉलर के मुकाबले रुपया 63.68 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




