शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2017 11:33 AM

विज्ञापन

मुंबई : व्यापक कर विधेयक पर अमेरिकी कांग्रेस की अंतिम मुहर लगने के बाद अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 64.01 रुपये प्रति डॉलर पर खुला. इसे अमेरिका का तीन दशक से अधिक समय में सबसे बड़ा कर सुधार माना जा रहा है. विधेयक कॉरपोरेट कंपनियों […]

विज्ञापन

मुंबई : व्यापक कर विधेयक पर अमेरिकी कांग्रेस की अंतिम मुहर लगने के बाद अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 64.01 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.

इसे अमेरिका का तीन दशक से अधिक समय में सबसे बड़ा कर सुधार माना जा रहा है. विधेयक कॉरपोरेट कंपनियों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय लोगों के लिए भी करों में कटौती करता है.

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में सकारात्मक रुख से भी रुपया को समर्थन मिला. घरेलू मुद्रा 10 पैसे की बढ़त के साथ 64.01 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी.

आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से कल के कारोबार में रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 64.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती दौर में 83.61 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़ कर 33,860.99 अंक पर खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola