योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, जून में बढ़कर आएगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन
DA Hike

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

DA Hike : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी कर दी है. जानिए कब से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन.

विज्ञापन

DA Hike : उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance -DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है.

इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है. बढ़ती महंगाई के इस दौर में सरकार के इस कदम से कर्मचारियों की जेब को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

लगभग 16 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

जून में खाते में आएगी बढ़कर सैलरी

सरकार मई 2026 के वेतन के साथ ही इस बढ़े हुए डीए (DA) का लाभ देने की तैयारी में है. चूंकि मई महीने की सैलरी जून के शुरुआती दिनों में कर्मचारियों के बैंक खातों में क्रेडिट की जाती है, इसलिए कर्मचारियों को जून में मिलने वाला वेतन पहले के मुकाबले ज्यादा और बढ़ा हुआ मिलेगा.

1 जनवरी 2026 से लागू होगा नियम, मिलेगा एरियर

सरकार ने साफ किया है कि महंगाई भत्ते में की गई यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को न सिर्फ आने वाले समय में बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, बल्कि पिछले महीनों का बकाया (Arrears) भी दिया जाएगा. जनवरी 2026 से लेकर अप्रैल 2026 तक के पिछले 4 महीनों का जो भी बकाया (एरियर) बनेगा, उसे कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा किया जाएगा. मई 2026 से 60 फीसदी की दर से बढ़ा हुआ डीए सीधे कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी (नकद) में जुड़कर आएगा.

पेंशनभोगियों को भी मिली बड़ी राहत

इस फैसले का फायदा सिर्फ नौकरीपेशा लोगों को ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके बुजुर्गों (पेंशनर्स) को भी मिलेगा. पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ डीए उनकी हर महीने आने वाली पेंशन में सीधे नकद जोड़कर दिया जाएगा, जिससे उनकी मासिक आय में भी इजाफा होगा.

केंद्र सरकार के फैसले के बाद आया आदेश

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल 2026 को ही अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में 2% की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था. केंद्र के इसी फैसले की राह पर चलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को यह सौगात देने के लिए तैयारियों को तेज किया और अब अंतिम आदेश जारी कर दिया है. यूपी से पहले ओडिशा, तमिलनाडु और बिहार जैसे कई अन्य राज्य भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं.

Also Read : खत्म होने वाला है इंतजार! इस महीने आ सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त, बिना e-KYC अटक जाएंगे ₹2,000

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola