बिहार की जीविका दीदियों को राहत, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त पर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

जीविका दीदियां (सांकेतिक तस्वीर)

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि मिलने का इंतजार कर रही जीविका दीदियों के लिए राहत भरी खबर है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इसी महीने उन्हें दूसरी किस्त की राशि मिल जाएगी.

विज्ञापन

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को पहले 10 हजार रुपये की राशि दी गई. अब उन्हें दो लाख रुपये की राशि किस्तों में दी जाएगी. दूसरी किस्त की राशि को लेकर अपडेट आ गया है. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इसी महीने यानी कि मई महीने में ही उन्हें दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जीविका दीदियों ने शुरू किया खुद का रोजगार

मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत फेज वाइज जीविका दीदियों को सहायता राशि दी जाएगी. सबसे पहले 10 हजार रुपये की राशि दी गई. इसके बाद कई महिलाओं ने खुद का रोजगार शुरू किया. रोजगार शुरू किए जाने की जांच और समीक्षा पूरी कर ली गई है, जिसके बाद अब उन्हें दूसरी किस्त की राशि दी जाएगी.

आवेदन सही पाए जाने पर रुपये किए जायेंगे ट्रांसफर

ग्रामीण विकास मंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तब ही इस योजना की शुरुआत हुई थी. महिलाओं को सेल्फ डिपेंडेंट बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी. साथ ही शहरी इलाके की 18 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. इन आवेदनों की जांच की गई है. जिन भी जीविका दीदियों के आवेदन सही पाए गए हैं, उनके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए जायेंगे.

इस तरह फेज वाइज दिए जायेंगे रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल पांच किस्तों में दो लाख दस हजार रुपये मिलना है. पहली किस्त की राशि मिल गई है. दूसरी किस्त में 20, तीसरी में 40, चौथी में 80 हजार और पांचवीं में 60 हजार रुपये की राशि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए दी जाएगी. इस तरह से जीविका दीदियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है.

Also Read: बिहटा में 15 बीघा में तैयार हो रहा पीके का आश्रम, अगले 5 साल यहीं से संगठन को करेंगे मजबूत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन