CII का सुझाव, अगले तीन साल में सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 33% पर लाए सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 5:35 PM
नयी दिल्ली : सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण की तैयारी कर रही है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का मानना है कि सरकार को अगले तीन साल में सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 33 प्रतिशत पर लानी चाहिए. उद्योग मंडल ने बयान में कहा, अगले दो-तीन साल में सरकार को सार्वजनिक […]
नयी दिल्ली : सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण की तैयारी कर रही है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का मानना है कि सरकार को अगले तीन साल में सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 33 प्रतिशत पर लानी चाहिए.
उद्योग मंडल ने बयान में कहा, अगले दो-तीन साल में सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 33 प्रतिशत पर लानी चाहिए. प्राथमिकता वाली जरुरतों को पूरा करने के लिए वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अधिक हिस्सेदारी रख सकती है. यह हिस्सेदारी बिक्री इक्विटी शेयरों के बजाय तरजीही शेयरों के रूप में होनी चाहिए , जिससे मतदान का प्रमुख अधिकार सरकार के पास कायम रहे.
सीआईआई ने कहा कि अधिक तात्कालिक आधार पर सरकार अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 52 प्रतिशत पर लाने और अगले तीन साल में 33 प्रतिशत पर लाने के लिए सार्वजनिक निर्गम का सहारा ले सकती है. फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की प्रमुख हिस्सेदारी है. सरकारी बैंकों में सरकार की न्यूनतम हिस्सेदारी 58 प्रतिशत है. इसे अब 52 प्रतिशत पर लाने की छूट दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










