सिर्फ 100 रुपये से शुरू करें इनवेस्टमेंट, जानें SIP के फायदे और सही प्लान चुनने का तरीका

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 07 Jun 2026 2:07 PM

विज्ञापन

SIP Investment (Photo: Freepik)

SIP Investment: कम पैसों से शुरुआत कर भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं? जानें म्यूचुअल फंड SIP के काम करने का तरीका, इसके प्रकार और इनवेस्टमेंट के दौरान होने वाली गलतियां.

विज्ञापन

SIP Investment: आज के दौर में हर कोई अपनी कमाई को बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते तलाश रहा है. अगर आप इनवेस्टमेंट की दुनिया में बिल्कुल नए हैं और मोटी रकम एक साथ लगाने से डरते हैं, तो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यह म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट का एक ऐसा तरीका है जो आपमें हर महीने बचत करने की आदत डालता है. अच्छी बात यह है कि इसे आप मात्र 100 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं. 

SIP काम कैसे करता है?

जब आप SIP शुरू करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट से हर महीने (या हफ्ते/तिमाही) एक तय रकम सीधे म्यूचुअल फंड स्कीम में चली जाती है. इस रकम से आपको उस दिन की NAV (नेट एसेट वैल्यू) यानी फंड की कीमत के हिसाब से यूनिट्स (हिस्से) मिलती हैं. चूंकि बाजार रोज ऊपर-नीचे होता है, इसलिए NAV भी बदलती रहती है. जब बाजार गिरेगा, तो आपकी तय रकम में ज्यादा यूनिट्स मिलेंगी और जब बाजार चढ़ेगा, तो कम यूनिट्स मिलेंगी. इसे रुपए-लागत का औसत (Rupee-Cost Averaging) कहते हैं. लंबे समय में यह उतार-चढ़ाव आपके इनवेस्टमेंट की औसत लागत को कम कर देता है और आपको बाजार के जोखिम से बचाता है. 

शुरुआत करने के लिए कौन सा प्लान चुनें?

आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के SIP चुन सकते हैं:

  • फिक्स्ड SIP: इसमें हर बार एक तय रकम ही इंवेस्ट होती है. 
  • स्टेप-अप SIP: इसमें आप हर साल अपनी आमदनी बढ़ने पर इनवेस्टमेंट की रकम को बढ़ा सकते हैं. 
  • परपेचुअल SIP: इसमें इनवेस्टमेंट की कोई आखिरी तारीख नहीं होती, आप जब तक चाहें इसे चला सकते हैं. 
  • ट्रिगर SIP: यह आपके तय किए गए किसी खास मार्केट ट्रिगर (जैसे बाजार का गिरना या बढ़ना) पर खुद चालू होता है. 
  • कॉम्बो SIP: इसके जरिए आप एक साथ कई फंड्स में पैसा लगाकर जोखिम को बांट (डाइवर्सिफाई) सकते हैं. 

नए इन्वेस्टर्स कौन सी गलतियां करने से बचें?

म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट शुरू करते समय समझदारी दिखाना जरूरी है. शुरुआती दौर में लोग अक्सर ये 4 गलतियां करते हैं:

  1. कम इनवेस्टमेंट करना: अपनी क्षमता से बहुत कम का SIP रखना, जिससे वित्तीय लक्ष्य देरी से पूरे होते हैं. 
  2. जल्दी पैसा निकालना: बहुत कम समय के लिए इनवेस्टमेंट करना. ध्यान रखें, कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का असली फायदा सिर्फ लंबे समय में ही मिलता है. 
  3. डॉक्युमेंट्स न पढ़ना: बिना स्कीम के ऑफर डॉक्यूमेंट्स को पढ़े आंख मूंदकर पैसा लगा देना. 
  4. रकम न बढ़ाना: सैलरी या इनकम बढ़ने के बाद भी अपनी SIP की रकम को न बढ़ाना. 

ये भी पढ‍़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 12x12x25 फॉर्मूला, ₹12,000 लगाने से मिलेंगे ₹2 करोड़ से ज्यादा

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola