ePaper

SIAM ने जीएसटी में यात्री वाहनों के दो कर दरों की मांग की

Updated at : 17 Dec 2017 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
SIAM ने जीएसटी में यात्री वाहनों के दो कर दरों की मांग की

नयी दिल्ली : वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम ने माल व सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत यात्री वाहनों के लिए दो कर दरों की मांग की है. फिलहाल इस खंड के लिए कई दरें हैं. इसके साथ ही सियाम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से आग्रह किया है कि इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम ने माल व सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत यात्री वाहनों के लिए दो कर दरों की मांग की है. फिलहाल इस खंड के लिए कई दरें हैं.

इसके साथ ही सियाम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से आग्रह किया है कि इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले वाहनों के लिए 12 प्रतिशत की विशेष दर हो.

सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने आम बजट 2018-19 को लेकर अपने ज्ञापन में यह मांग रखी है.

इसके अनुसार, वाहन उद्योग कारों के लिए अनेक कर दरों के बजाय दो दरों का सुझाव दे रहा है और सरकार से आग्रह करता है कि जीएसटी प्रणाली के तहत वाहनों के लिए केवल दो ही दरें रखी जायें.

जीएसटी के तहत फिलहाल 1200 सीसी से कम क्षमता वाली पेट्रोल की छोटी कारों पर एक प्रतिशत उपकर लगता है. वहीं 1500 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली डीजल वाली कारों पर तीन प्रतिशत उपकर लगता है.

उक्त उपकर 28 प्रतिशत की जीएसटी दर से अतिरिक्त है. इसी तरह हाइब्रिड कार पर उपकर 15 प्रतिशत है. इसी तरह वाहन उद्योग ने इस्तेमाल शुदा कारों के लिए कर दर तय करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola