रात 9 : 00 बजे के बाद ATM में नहीं डाला जा सकेगा पैसा, जानिये क्यों...?

नयी दिल्ली : एटीएम के लिए नकदी ले जा रही वैनों पर हमले और लूटपाट से चिंतित सरकार ने प्रस्ताव किया है कि शहरों में एटीएम में पैसे डालने का काम रात नौ बजे के बाद नहीं किया जाये. अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ ही सलाह दी गयी है कि नकदी की ढुलाई करने वाली […]
नयी दिल्ली : एटीएम के लिए नकदी ले जा रही वैनों पर हमले और लूटपाट से चिंतित सरकार ने प्रस्ताव किया है कि शहरों में एटीएम में पैसे डालने का काम रात नौ बजे के बाद नहीं किया जाये. अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ ही सलाह दी गयी है कि नकदी की ढुलाई करने वाली एजेंसियां बैंकों से पैसा दोपहर तक ले लें.
गृह मंत्रालय ने नोटों की ढुलाई का काम करने वाली निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए प्रस्तावित मानक प्रक्रिया में उक्त सुझाव दिये हैं. इसके तहत ग्रामीण इलाकों में एटीएम में पैसा डालने का काम शाम छह बजे तक किया जाये, जबकि नक्सल प्रभावित जिलों में इसे शाम चार बजे तक ही करना होगा. इसी तरह एक दौरे में पांच करोड़ रुपये से अधिक राशि ले जाने वाली वैन विशेष रूप से तैयार हो और उसमें सीसीटीवी व जीपीएस की सुविधा रहे.
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, हर वैन में दो सशस्त्र गार्ड व एक चालक को किसी तरह के हमले के हालात में वाहन को सुरक्षित जगह पर ले जाने के तरीके बताये जायें. एक अनुमान के अनुसार, हर दिन 8000 निजी वैन 15000 करोड़ रुपये की नकदी बैंकों से लेकर एटीएम तक इधर उधर लेकर जाती हैं.
वहीं, निजी सुरक्षा एजेंसियां बैंकों की ओर से लगभग 5000 करोड़ रुपये की नकदी रात भर अपने पास रोके रखती हैं.
अधिकारियों ने कहा है कि इस मानक प्रक्रिया को मंजूरी के लिए विधि मंत्रालय के पास भेजा गया. उससे मंजूरी मिलने के बाद सभी राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




