ePaper

आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की आनलाइन पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा

Updated at : 07 Dec 2017 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की आनलाइन पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिये पीपीएफ खाता खोलने की आनलाइन सेवा शुरू की है. बैंक के ग्राहकों को अब यह खाता खोलने के लिए दस्तावेज जमा नहीं कराने होंगे. बैंक की इस डिजिटल सेवा से ग्राहक अपना लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाता तुरंत खोल सकेंगे. यह काम पूरी […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिये पीपीएफ खाता खोलने की आनलाइन सेवा शुरू की है. बैंक के ग्राहकों को अब यह खाता खोलने के लिए दस्तावेज जमा नहीं कराने होंगे.

बैंक की इस डिजिटल सेवा से ग्राहक अपना लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाता तुरंत खोल सकेंगे. यह काम पूरी तरह से कागजरहित और आनलाइन होगा. बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है, इस सुविधा के शुरु होने के बाद ग्राहक को पीपीएफ खाता खुलवाने के लिये दस्तावेज के साथ बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

ग्राहक अब बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के डिजिटल चैनल का इस्तेमाल करते हुये अपनी सुविधा के मुताबिक पीपीएफ खाता खोल सकेंगे। बैंक ने कहा है कि वह पहला बैंक है जिसने पीपीएफ खाता खोलने के लिये पूरी तरह से दस्तावेज रहित प्रक्रिया अपनाते हुए यह डिजिटल प्रणाली शुरु की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola