2022 तक भारत में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे अरबपति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2017 8:49 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में परिवारों की कुल संपत्ति 5,000 अरब डॉलर है जबकि देश में अरबपतियों की संख्या 2,45,000 है. क्रेडिट सुसी की एक रपट में यह बात सामने आयी है. रपट के अनुसार वर्ष 2022 तक देश में अरबपतियों की संख्या 3,72,000 होने की उम्मीद है. जबकि परिवारों की कुल संपत्ति के 7.5% […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में परिवारों की कुल संपत्ति 5,000 अरब डॉलर है जबकि देश में अरबपतियों की संख्या 2,45,000 है. क्रेडिट सुसी की एक रपट में यह बात सामने आयी है. रपट के अनुसार वर्ष 2022 तक देश में अरबपतियों की संख्या 3,72,000 होने की उम्मीद है. जबकि परिवारों की कुल संपत्ति के 7.5% वार्षिक दर से बढकर 7100 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है.

क्रेडिट सुसी की वैश्विक संपत्ति रपट के अनुसार वर्ष 2000 से भारत में सालाना 9.9 % की दर से संपत्ति बढ़ी है. यह वैश्विक औसत छह प्रतिशत से अधिक है. जबकि आबादी बढने की दर 2.2% वार्षिक रही है. भारत की संपत्ति में हुई 451 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. यह वैश्विक आधार पर संपत्ति वृद्धि किसी देश द्वारा दर्ज की गई बढ़त में आठवां स्थान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola