HYUNDAI को पछाड़ कर MARUTI बनी टॉप पैसेंजर व्हीकल कंपनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2017 9:35 AM
नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हुंदै मोटर इंडिया लिमिडेट को पछाड कर मारुति सुजुकी इंडिया भारत की सबसे बडी यात्री वाहन निर्यातक कंपनी बन गयी है. वोक्सवैगन और जनरल मोटर्स से पिछडते हुए हुंदै चौथे स्थान पर है. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकडों के मुताबिक चालू वित्त […]
नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हुंदै मोटर इंडिया लिमिडेट को पछाड कर मारुति सुजुकी इंडिया भारत की सबसे बडी यात्री वाहन निर्यातक कंपनी बन गयी है. वोक्सवैगन और जनरल मोटर्स से पिछडते हुए हुंदै चौथे स्थान पर है. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकडों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में मारुति ने 57,300 यात्री वाहनों की इकाइयों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है.
पिछले साल अप्रैल-सितंबर में मारुति ने 54,008 इकाइयों का निर्यात किया था. लंबे समय से सबसे बडी निर्यातक रही हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने पिछले साल 63,014 इकाइयों के मुकाबले इस वर्ष 44,585 इकाइयों का निर्यात किया. उसके निर्यात में 29.25 प्रतिशत की गिरावट रही. भारत से निर्यात होने वाले यात्री वाहनों के मामले में हुंदै, वोक्सवैगन और जनरल मोटर्स इंडिया से पिछड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










