ePaper

इन छह बैंकों के चेकबुक 30 सितंबर के बाद हो जायेंगे बेकार

Updated at : 18 Sep 2017 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
इन छह बैंकों के चेकबुक 30 सितंबर के बाद हो जायेंगे बेकार

नयी दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से कहा है कि आप अपना चेकबुक बदल लें क्योंकि पुराने चेकबुक 30 सिंतबर 217 के बाद मान्य नहीं होंगे. एसबीआई ने अपने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और महिला बैंक के ग्राहकों से यह आग्रह किया है. ग्राहकों को तुरंत इसके लिए आवेदन करने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से कहा है कि आप अपना चेकबुक बदल लें क्योंकि पुराने चेकबुक 30 सिंतबर 217 के बाद मान्य नहीं होंगे. एसबीआई ने अपने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और महिला बैंक के ग्राहकों से यह आग्रह किया है. ग्राहकों को तुरंत इसके लिए आवेदन करने की अपील की गयी है.

नयी चेकबुक के लिए ग्राहक ऑनलाइन, मोबाइल बैकिंग, एटीएम या बैंक शाखा जाकर आवेदन कर सकते हैं. जिन बैंकों का एसबीआई में विलय हुआ है उनमें, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक शामिल है. स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में एसबीआइ का 90 फीसद हिस्सा था जबकि बीकानेर एंड जयपुर में 75.07 फीसद त्रवणकोर में एसबीआइ की हिस्सेदारी 79.09 फीसद शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola